Deoghar: 16 में से सिर्फ 5 तालाबों पर काम शुरू, तय समय पर नहीं हुआ एकरारनामा – नगर आयुक्त नाराज़

देवघर: देवघर नगर निगम क्षेत्र में क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा बैठक नगर आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में अभियंत्रण शाखा के सहायक अभियंता और सभी कनीय अभियंताओं ने भाग लिया.

समीक्षा में सामने आई लापरवाही

बैठक के दौरान यह तथ्य सामने आया कि 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत चयनित 16 तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य में से अब तक केवल 5 तालाबों के लिए ही संवेदकों द्वारा एकरारनामा किया गया है और उन्हीं स्थलों पर कार्य प्रारंभ हो सका है. शेष 11 योजनाओं पर अब तक कोई प्रगति नहीं हुई, जिसे नगर आयुक्त ने गंभीर लापरवाही करार दिया.

तीन दिन की मोहलत, अन्यथा कार्रवाई

नगर आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि जिन संवेदकों ने अब तक एकरारनामा नहीं किया है, वे तीन दिनों के भीतर यह प्रक्रिया पूर्ण करें. ऐसा नहीं करने पर अग्रिम राशि जब्त करते हुए कार्य आवंटन रद्द कर दिया जाएगा.

जारी हुआ नोटिस, सख़्त निगरानी का संकेत

इस संबंध में सभी लापरवाह संवेदकों को नोटिस जारी कर दिया गया है. नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि कार्यों में देरी या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें : Chandil: पुलिस की तेज़ कार्रवाई, लूटी हुई स्कॉर्पियो दो घंटे में बरामद – एक गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : शहर का अमन चैन खराब करने वाले अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा : वरीय पुलिस अधीक्षक

CGPC का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलकर किया स्वागत जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 21 सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम बकारिब से उनके…

Spread the love

Gua : सीआईएसएफ गुवा में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

गुवा  : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट जीओएम, गुवा में कार्मिकों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 से 19…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time