बंकिमचंद्र की रचना ‘वंदे मातरम’ को 150 साल, देशभर में शुरू हुआ वर्षभर का उत्सव

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वर्षभर चलने वाले राष्ट्रीय स्मरणोत्सव की शुरुआत की। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सुबह करीब 9:30 बजे आयोजित हुआ।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ‘वंदे मातरम’ पर आधारित एक स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया। उन्होंने कहा, “वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, यह भारत माता की आत्मा की अभिव्यक्ति है।”

यह स्मरणोत्सव 7 नवंबर 2025 से लेकर 7 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान पूरे देश में सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैक्षणिक गोष्ठियां और जनसहभागिता आधारित आयोजन होंगे। मुख्य समारोह में आज सुबह करीब 9:50 बजे देशभर के लोगों ने एक साथ ‘वंदे मातरम’ का पूर्ण संस्करण गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

वर्ष 2025 में वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह गीत बंकिमचंद्र चटर्जी ने 7 नवंबर 1875 को अक्षय नवमी के दिन लिखा था। बाद में यह उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ का हिस्सा बना और पत्रिका ‘बंगदर्शन’ में प्रकाशित हुआ। यह गीत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा बना और आज भी देश की एकता और सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

 

 


There is no ads to display, Please add some

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : पोटका में एआईकेकेएमएस ने चलाया बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान

    पोटका : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को पोटका, जादूगोड़ा में बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। संगठन ने बताया…

    Spread the love

    Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी

    जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर चांडिल निवासी राजेश पसारी को झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश संगठन मंत्री…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time