Baharagora: पांचरुलिया में पेड़ से लटकर युवक ने की आत्महत्या

बहरागोड़ाः बड़शोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा पंचायत अंतर्गत पांचरुलिया गांव के मनोरंजन धड़ा के पुत्र प्रियलाल धड़ा उर्फ तूफान (उम्र 28 वर्ष ) ने  बड़ा तालाब के पास एक पेड़ से लटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.  मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक प्रियलाल धड़ा के घर में चचेरे भाई का शादी चल रहा है. शनिवार को शादी समारोह था जिसमें प्रियलाल बारात में भी शामिल हुआ था. वहीं परिजनों ने बताया कि बरात से वह रात के लगभग एक बजे घर वापस आ गया था.परिजन शादी करवाकर घर वापस लौट आए और आज पार्टी था.

परिजनों से पूछताछ

रविवार  सुबह जब घर में उसको नहीं पाया गया तो उसे गांव में खोजा गया.  खोजबीन के दौरान ग्रामीणों ने गांव के बड़ा तलाब किनारे एक पेड़ से उसका शव झूलता हुआ पाया.  फिर ग्रामीणों ने तत्काल पंचायत के मुखिया पंचानन मुंडा को इसकी सूचना दी .  मुखिया ने बड़शोल पुलिस को घटना के बारे में सूचना दिया. इसके बाद पुलिस दल बल के साथ मृतक के घर पहुंचकर तथा शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ किया. साथ ही पुलिस ने पंचनामा कर अंतपरीक्षण के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.वहीं मृतक अपने पीछे माता पिता समेत भरा पूरा परिवार छोड़कर चला गया.

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मानगो नगर निगम के उप महापौर ने चार माह बाद हुई बोर्ड बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, टेंडर प्रस्तावों और कार्यवाही की विधिक समीक्षा की डीसी से मांग

    जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की 18 अगस्त 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक को लेकर निगम के उप महापौर ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम…

    Spread the love

    Jadugora : ओलचिकी के प्रचारक ठाकुर दास मुर्मू  उर्फ भादो माझी का निधन, समाजसेवी दुखनी सोरेन घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना

    जादूगोड़ा : ओलचिकी के प्रचारक सह असेका के सहायक कोषाध्यक्ष ठाकुर दास मुर्मू ( 73) का हृदय गति रुकने से बीते दिनों निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time