जमशेदपुर: जमशेदपुर की परसुडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात कीताडीह गाड़ीवान पट्टी के निवासी आबिद खान को 30 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. इस मामले का खुलासा एसएसपी किशोर कौशल ने आज पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया. आबिद खान पर पहले से ही 12 मामले दर्ज हैं. इसके अलावा, वह हत्या और आर्म्स एक्ट के मामलों में भी जेल जा चुका है.
मादक पदार्थ की बरामदगी
पुलिस को मिली सूचना के आधार पर परसुडीह पुलिस टीम टाटानगर केंद्रीय विद्यालय के पास पहुंची. इसी दौरान, वहां एक युवक नजर आया, जिसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की. पुलिस ने तुरंत उसे खदेड़कर पकड़ लिया. गिरफ्तार युवक के पास से 262.7 ग्राम ब्राउन शुगर और 4000 रुपये नकद बरामद हुए. गिरफ्तार होने के बाद, वह अपना नाम और पता बदलकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था.
इसे भी पढ़ें : jamshedpur : पूर्व मेड का बेटा निकला बिष्टुपुर डकैती का मास्टरमाइंड, पांच आरोपी गिरफ्तार