स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष आयोजित करता है कार्यक्रम
जमशेदपुर : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की एक बैठक बृहस्बिपतिवार को विस्टुपुर स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक में स्वर्णरेखा महोत्सव आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. इस दौरान तय हुआ कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 जनवरी को नदी पूजन कर स्वर्णरेखा महोत्सव मानाया जाएगा. नदी पूजन सोनारी स्थित दोमुहानी नदी घाट पर प्रातः 10.30 बजे और सीतारामडेरा के पाण्डेय घाट पर प्रातः 11.30 बजे किया जाएगा. पूजन के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा. इसी दिन संध्या माइकल जाॅन ऑडिटोरियम में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. गोष्ठी में विधायक सरयू राय के साथ ही कई जाने माने पर्यावरणविद् और पर्यावरण प्रेमी शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें : छह जनवरी को मंईयां सम्मान समारोह में 56 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे 2500
स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि युगांतर भारती और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष नदी पूजन किया जाता है, जिसमें नदी पूजन कार्यक्रम में शहर एवं प्रदेश के विभिन्न विभुतियां शिरकत करती हैं. इस वर्ष यह 20वां स्वर्णरेखा महोत्सव होगा.बैठक में मुख्य रूप से ट्रस्टी अशोक गोयल और आशुतोष राय, मुकुल मिश्रा, सुबोध श्रीवास्तव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पवन सिंह, पप्पु सिंह, सन्नी सिंह आदि मौजुद थे.