मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में सरायकेला-खरसावां जिले के 95 केंद्रों में 29,438 परीक्षार्थी होंगे शामिल

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिला समाहरणालय सभागार मे उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को आगामी माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर बैठक की गई. बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2025 में कुल 17249 विद्यार्थी माध्यमिक की परीक्षा में शामिल होंगे. जिसके लिए जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है. वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 12189 विद्यार्थी शामिल होंगे, जिसके लिए कुल 38 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है. बैठक के दौरान उपायुक्त ने बच्चों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की सहूलियत व उचित यातायात की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों का चयन करने तथा सभी परीक्षा केंद्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. परीक्षा केंद्र चयन के क्रम में समिति सदस्यों के साथ बिंदुवार चर्चा करते हुए उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ऐसे केंद्र जिनकी दूरी अधिक है उनमे सुधार करनें तथा क्षेत्रीय पदाधिकारी के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की सूची तैयारी करने के निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें: सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बैठक में उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनणायत, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय गुप्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन 

जमशेदपुर : हावड़ा, पश्चिम बंगाल में आयोजित ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा और श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी की मौजूदगी में छात्रों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

बहरागोड़ा : पटवेड़ा मौजा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम तथा मिराकी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time