सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

31 जनवरी तक जिलेवासियों को घूम घूमकर करेगा जागरूक

जमशेदपुर :  उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सड़‌क सुरक्षा माह के तहत आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार एक जागरूकता रथ जिला मुख्यालय से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्रा, डीटीओ धनंजय उपस्थित रहे. जागरूकता रथ के माध्यय से आमजनों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी जाएगी जिससे वाहन चालकों की लापरवाही से सड़क पर होने वाले हादसों को कम किया जा सके.

उपायुक्त ने इस मौके पर कहा कि सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए सभी लोगों को यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता है. इस अभियान के माध्यम से आम लोगों को यातायात नियमों के पालन की महत्ता समझाई जाएगी और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : 108 एंबुलेंस सेवा के जनक पहुंचे जमशेदपुर, इस आपातकालीन सेवा के शुरू करने की बताई प्रेरक कहानी

स्कूली छात्रों को किया जाएगा जागरूक

अभियान के दौरान विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर वितरण, सड़क सुरक्षा साइनबोर्ड लगाने और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और सतर्कता बढ़ाना है. जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूमेगा और स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान करेगा. 31 जनवरी तक चलन वाले अभियान के दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट का उपयोग, चार पहिया या भारी वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, तेज रफ्तार में वाहन नहीं चलाने और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने में हतोत्साहित करने पर बल दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : ऊपरबेड़ा में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में संजय स्पोर्टिंग रापचा बना विजेता 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time