Jamshedpur: राज्य में 38% SC-OBC प्रमाण-पत्र विहीन, NCP की नुक्कड़ सभा में सर्वे की मांग

जमशेदपुर: आज मानगो के आज़ाद बस्ती में एनसीपी पार्टी द्वारा एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ पवन पांडेय बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे.

सभा को संबोधित करते हुए डॉ पांडेय ने कहा कि देश में एससी और ओबीसी वर्ग की संख्या सबसे अधिक है. इसके बावजूद उन्हें उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा.उन्होंने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दल ओबीसी आरक्षण सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, ताकि इस वर्ग के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और राजनीति जैसे क्षेत्रों में अधिक अवसर मिल सकें.

डॉ पांडेय ने कहा कि अगर आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 100% भी कर दी जाए, तो भी उन लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पाएगा जिनके पास जाति प्रमाण-पत्र नहीं है.बिना प्रमाण-पत्र के व्यक्ति उस जाति के होने के बावजूद सामान्य वर्ग में गिने जाएंगे और आरक्षण की सुविधा से वंचित रहेंगे.

डॉ पांडेय ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि झारखंड में करीब 38% एससी और ओबीसी वर्ग के लोगों के पास जाति प्रमाण-पत्र नहीं है.इन लोगों को अपने जातीय अधिकारों से वंचित रहना पड़ रहा है और वे संविधान द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं.

एनसीपी नेता ने सरकार से मांग की कि तत्काल राज्यभर में सर्वे कराया जाए और ऐसे लोगों की सूची तैयार की जाए जिन्हें अब तक जाति प्रमाण-पत्र नहीं मिला है.इसके बाद उन्हें प्रमाण-पत्र जारी कर उनके संवैधानिक अधिकार दिलाए जाएं.

कार्यक्रम में अनवर हुसैन, मोहम्मद रिजवान, तेजपाल सिंह टोनी, रिजवान अहमद और फ़ैज़ समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मंईयां योजना की राशि नहीं मिलने पर DC ऑफिस पहुंचीं महिलाएं, कहा – उपेक्षा क्यों?


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को रोड नंबर 26 में प्रकृति-जंगल थीम पर बनेगा पंडाल, दिखेगी झारखंड की संस्कृति की झलक

जमशेदपुर : टेल्को स्थित नॉर्थ एरिया दुर्गा पूजा कमेटी, रोड नंबर 26, टेल्को के पंडाल निर्माण के लिए मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। पुरोहित की उपस्थिति में वैदिक…

Spread the love

Jamshedpur : साकची में 24 सितंबर को खुलेगा नागरमल का तीसरा शोरूम, 32 हजार वर्गफीट में तैयार वातानुकूलित मॉल में लेडीज और किड्स वियर की मिलेगी आधुनिक एवं विस्तृत रेंज

जमशेदपुर : शहर में लेडीज एवं किड्स के रेडीमेड परिधानों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके नागरमल का जमशेदपुर में तीसरा शोरूम 24 सितंबर को साकची के एसएनपी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time