Chaibasa: सुमित यादव हत्याकांड में चार गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

चाईबासा:  13 जुलाई 2025 की रात करीब 9:45 बजे चाईबासा सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी नीमडीह में सुमित सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक के पिता राजकुमार सिंह यादव की ओर से दिए गए बयान के आधार पर सदर थाना में कांड संख्या 56/25, धारा 103(1)/303(2)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.

कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में विशेष जांच दल गठित किया गया. टीम में सदर और मुफ्फसिल थाना के प्रभारी, पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे. जांच के क्रम में घटनास्थल व आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की गई. तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर कांड में शामिल पांच अपराधियों की पहचान हुई.

चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
लगातार छापेमारी कर दो आरोपियों —
अभिजीत अधिकारी एवं सौरभ राज उर्फ विक्टर को 20 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इसके बाद दो अन्य आरोपियों —

रवि टोप्पो, पिता- रमेश टोप्पो, निवासी गौशाला, थाना मुफ्फसिल
विजय दास, पिता- स्व. त्रिवेणी दास, निवासी महुलसाई, मतकमहातू, थाना मुफ्फसिल

को भी गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की.

हत्या में इस्तेमाल बाइकें बरामद
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से हत्या में उपयोग की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं —
बजाज पल्सर 220 (नीला-काला), रजिस्ट्रेशन संख्या: JH06J8007
यामाहा R15 (सिल्वर-काला-लाल), रजिस्ट्रेशन संख्या: JH06M5229

पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश अब भी जारी है. छापेमारी लगातार की जा रही है.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 33 शोधार्थियों को पीएचडी और 52 मेधावी छात्रों को मिला पदक

दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी है : राज्यपाल जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा इलाके में कथित अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time