ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन ने स्वर्गीय रतन टाटा की जयंती पर विशेष सभा का किया आयोजन

जमशेदपुर : ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन ने सोमवार को बिरसानगर में स्वर्गीय रतन टाटा जी की जयंती पर विशेष सभा का आयोजन किया.  सभा में जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. मौके पर सभी गणमान्य व्यक्तियों ने स्वर्गीय रतन टाटा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. सभा में “निपुण भारत मिशन” के तहत 4 से 12 वर्ष के बच्चों को साक्षर बनाने के लिए पाठ्य सामग्रियों व शिक्षण अधिगम सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई गई. इसके माध्यम से संस्था ने इन सामग्रियों के उपयोग और उनके महत्व की जानकारी उपस्थित लोगों को दी. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करना और बच्चों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना रहा.

इसे भी पढ़ें :बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज, सीएम हाउस जाने से रोका

ये थे उपस्थित

मौके पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, सर्किल इंस्पेक्टर टेल्को मनोज कुमार, पूर्व सैनिक परिषद के महामंत्री सुशील सिंह, टीआरएफ के हेड एडमिन/सीएसआर कौसिक दत्ता, टाटा पावर के जीबी साहू और संस्था के संस्थापक ललन राय, पम्मी राय, कृष्णा राय, सौरभ एवं कई लोग उपस्थित थे

इसे भी पढ़ें :बोकारो से स्क्रैप लूट में फरार आरोपी धराया, माल बरामद

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time