Breaking News: बक्सर–टाटा एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों की सूझबूझ से बची जान – देखें सबसे पहला Video

पुरुलिया: बक्सर से टाटानगर जा रही ट्रेन नंबर 18184, बक्सर–टाटा एक्सप्रेस, बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बच गई. बुधवार दोपहर पुरुलिया के पास छर्रा स्टेशन के नजदीक ट्रेन के जनरल बोगी के बाथरूम में आग लग गई.

यात्रियों की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया

आग की लपटें और धुंआ बोगी के बाथरूम से निकलते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया. तत्क्षण यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक लिया. ट्रेन की रफ्तार को देखते हुए यह स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन यात्रियों की तत्परता और सूझबूझ के कारण कोई बड़ा हादसा टल गया.


तत्काल राहत कार्य की शुरुआत

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. रेलवे ने पुरुलिया से तुरंत राहत ट्रेन भेजी, वहीं दमकल विभाग को भी मौके पर भेजा गया. आग को बुझाने के लिए ट्रेन में मौजूद अग्निशामक यंत्र से भी प्रयास किया गया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अग्निशामक यंत्र से उसे पूरी तरह बुझाया नहीं जा सका.

आग लगने का कारण और जांच

बताया जा रहा है कि आग किसी यात्री द्वारा सिगरेट पीने के कारण लगी, हालांकि शॉर्ट सर्किट का कारण भी आग लगने का एक संभावित कारण माना जा रहा है. फिलहाल ट्रेन को रोक कर रखा गया है और आग पर काबू पा लिया गया है.

किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ

इस घटना में कोई जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है. हालांकि, आग की गंभीरता को देखते हुए यह एक बड़ा हादसा हो सकता था, जो यात्रियों की तत्परता से टल गया. रेलवे प्रशासन अब इस मामले की जांच कर रहा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए उपायों पर विचार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट के साथ फर्जी लूटकांड का खुलासा, पांच गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time