जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना अंतर्गत हरहरगुटु के कृष्णा पूरी कृष्णापुरी में गोली चलने की घटना सामने आई है. इस घटना में महेश ठाकुर नामक व्यक्ति घायल हो गया. घटना के बाद महेश घायल अवस्था में ही बाइक चलाकर टी एम एच पहुंचा, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. महेश की कनपटी और गाल में गोली लगी है. जानकारी के अनुसार महेश को संदीप सिंह ने गोली मारी है.शुक्रवार शाम संदीप महेश के घर में घुसा और उसपर फायरिंग कर दी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चार दिन पहले महेश ठाकुर के बड़े भाई के बेटे की शादी में पारिवारिक विवाद हुआ था. जिसके कारण महेश के भतीजा ने संदीप को शराब पिलाकर उकसाया और संदीप ने महेश ठाकुर को गोली मार दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच कर रही है. फिलहाल महेश की स्थिति स्थिर बनी हुई है.
इसे भी पढ़ेंः BREAKING NEWS: बागबेड़ा भिखारी मैदान स्थित सब्जी बाजार में लगी भीषण आग,कोई हताहत नहीं
There is no ads to display, Please add some



















































