Fir on Orry: माता वैष्णो देवी के दर्शन के दौरान शराब पीते मिले Orry, केस दर्ज

मुंबई: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी, जिनका असली नाम ओरहान अवात्रामणि है, के खिलाफ एक गंभीर आरोप लगा है. हाल ही में वह माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा पहुंचे थे. उनके इस धार्मिक यात्रा के दौरान एक विवाद ने जन्म लिया. उन पर कटरा स्थित बेस कैंप में शराब का सेवन करने का आरोप लगाया गया है.

धार्मिक स्थल पर शराब सेवन पर प्रतिबंध

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओरी और उनके साथ सात अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है. इस समूह में एक रूसी नागरिक भी शामिल है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

कानूनी पृष्ठभूमि

जम्मू-कश्मीर के इस महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल पर शराब और मांसाहारी भोजन पर कड़ी पाबंदी है. यहाँ के धार्मिक नियमों के अनुसार, इस तरह के पदार्थों का सेवन पूरी तरह से वर्जित है.

इसे भी पढ़ें : Entertainment: ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के Co-Star राजेश कुमार, ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली पर कास्टिंग काउच के लगाए आरोप? 

Spread the love

Related Posts

Gua : ठेका श्रमिकों के वेतन व श्रेणी को लेकर विवाद, प्रबंधन ने जांच के लिए मांगा समय

गुवा : गुवा खदान क्षेत्र में ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान और श्रेणी निर्धारण को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच विवाद सामने आया है। जिनको लेकर 21 अप्रैल मंगलवार…

Spread the love

Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time