उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला आयोजित


Ramgarh : रामगढ़ समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया. कर्मशाला का शुभारंभ उपायुक्त चंदन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कर्मशाला में परियोजना निदेशक, आत्मा ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में सभी को जानकारी दी. कर्मशाला में उपायुक्त ने जिले के अलग अलग क्षेत्रों में एग्री स्मार्ट विलेज के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेने ली और प्रभावी तरीके से कार्य करने का  निर्देश दिया.  मौके पर उपायुक्त ने जिले में कृषि के विकास को लेकर किसानों के लिए वृहद रूप से एक्सपोजर विजिट आयोजित करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने पीएम कुसुम योजना अंतर्गत प्रतिस्थापित किए जा रहे सोलर पंप सेट की जांच करने का निर्देश दिया. कर्मशाला में जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी एवं उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो ने कर्मियों को कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी.

इसे भी पढ़ें : उपविकास आयुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

तकनीकी सत्र चलाया गया

कर्मशाला के दौरान जिला रामगढ़ के उद्यान पदाधिकारी ने उद्यान विभाग के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. कर्मशाला में सहायक भूमि संरक्षण  अधिकारी ने भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी. कर्मशाला में अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी.  कर्मशाला में तकनीकी सत्र चलाया गया.

इसे भी पढ़ें : घरेलू उड़ानों में वाई फाई सर्विस की सुविधा देने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बनी एयर इंडिया

 

ये थे उपस्थित

 

कर्मशाला में जिला योजना पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक, प्रभारी मिट्टी जांच प्रयोगशाला, जिलें के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बीटीएम, जनसेवक, एटीएम ,कृषि के अन्य अलाइड विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें.

 

इसे भी पढ़ें : सोनारी में ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या मामले में तीन गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…

Spread the love

Jamshedpur : सरयू राय का मानगो नगर निगम पर हमला: पुराने एसओआर पर 55 योजनाओं की निविदा  आमंत्रित किए जाने पर उठाया सवाल, तत्काल रद्द करने की मांग

बोले- सरकार ने पांच दिन पहले ही बदले सामग्री के दर, फिर पुराने एसओआर पर कैसे तैयार हुआ प्राक्कलन? जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time