पुलिस प्रशासन पहुंचा नक्सलवाद प्रभावित गांव नोकनियां, ग्रामीणों के बीच किया सामग्रियों का वितरण  

 

 

बच्चों के बीच बॉल किट एवं कॉपी कलम  सहित खेलकूद सामग्री का वितरण किया गया

 

गिरिडीहः  जिला पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम शनिवार को गिरिडीह जिले के अति नक्सलवाद गांव नोकनियां गांव पहुंची. जहां गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार एवं गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकडा ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग्रामीण महिला व पुरुषों के बीच कंबल एवं गर्म कपड़े सहित घर में उपयोग होने वाले दैनिक समान एवं रसोइ के लिए बर्तन का वितरण किया. वहीं नन्हे बच्चों के बीच बॉल किट एवं विद्यालय में पढ़ने वाले छात्राओं के बीच कॉपी कलम  सहित खेलकूद सामग्री के साथ-साथ ग्रामीण खिलाड़ियों के बीच खेलकूद सामग्री सहित ट्रैक सूट भी वितरण किया.

 

वही गांव का निरंतर विकास हो इसके लिए कई योजनाओं का सौगात  भी गिरिडीह उपायुक्त ने इस क्षेत्र के विकास के लिए दिया. वही उपायुक्त गिरिडीह ने 18 लोगो के बीच मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड और कई लोगो के बीच  अबुआ आवास का प्रमाण पत्र प्रदान किया.

इस अवसर पर एसपी डॉ0 बिमल कुमार ने कहा कि इश कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में ग्रामीणों एवं पुलिस प्रशासन के बीच मैत्री संबंध स्थापित करना है. विशेषकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में सरकार की योजनाएं सही तरीके से धरातल पर उतरे एवं क्षेत्र का विकास बाधित न हो. ग्रामीणों के मन से गलत भावनाओं को दूर करने के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाना तथा लोगों को मुख्य धारा में लाना ही हमारा एक मात्र लक्ष्य है.

 

इसे भी पढ़ेः 108 एंबुलेंस सेवा के जनक पहुंचे जमशेदपुर, इस आपातकालीन सेवा के शुरू करने की बताई प्रेरक कहानी

 

उल्लेखनीय है कि पीरटांड़ प्रखंड के नोकनियां गांव में एक दशक पहले तक नक्सलियों का प्रभाव था. इस क्षेत्र नक्सलियों ने दो विद्यालयों को बम से उड़ा दिया था. लेकिन एक दशक के बाद जिला प्रशासन का इस गांव मे आज यह पहला कार्यक्रम था. जहां लोगों को जिला के अधिकारियों और प्रखंड के अधिकारियों सहित कई लोगों से मिलने का अवसर मिला. ग्रामीणों के दिल मे बैठे डर को समाप्त करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कारगर कदम माना जा सकता है.

इस अवसर पर असिस्टेंट एसपी सुरजीत कुमार, डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ,सीआरपीएफ कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी ,डीएफओ मनीष तिवारी, पीरटांड़ बीडीओ मनोज मरांडी ,सहित कई गणमान्य लोग एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए झाड़ग्राम जिला पुलिस ने जारी किया दुर्गापूजा गाइड मैप

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झाड़ग्राम जिला पुलिस ने दुर्गापूजा गाइड मैप जारी किया। पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में…

Spread the love

Potka: पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, लेटलतीफ अधिकारियों-कर्मचारियों पर भड़के, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर घंटों बैठे

देर से पहुंचे कर्मियों को माला पहनाकर जताई नाराजगी; कहा- जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पहुंच रहे ग्रामीण, काम धीमा होने की मिली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time