63 केंद्रो पर मैट्रिक, 44 केंद्रों पर होगी इंटर परीक्षा,  परीक्षा को लेकर बनी केंद्रों की सूची, डीसी ने केंद्रों का निरीक्षण करने का दिया निर्देश

 

बोकारोः उपायुक्त  विजया जाधव ने शनिवार को आगामी फरवरी माह में होने वाले मैट्रिक – इंटर परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र चयन समिति की बैठक की.

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने समिति को बताया कि इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में कुल 25,910 छात्र शामिल होंगे. जिसके लिए 63 परीक्षा केंद्रों को चिन्हित किया गया है. वहीं, इंटर परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) में कुल 23,436 छात्र शामिल होंगे. जिसके लिए 44 परीक्षा केंद्रों को चिन्हित किया गया है. उन्होंने प्रखंडवार चिन्हित परीक्षा केंद्रों, शामिल होने वाले विद्यालयों के छात्रों, उनकी संख्या से समिति सदस्यों को अवगत कराया.

इसे भी पढ़ेः जमशेदपुर एफसी ने 2-1 से बेंगलुरु एफसी को हराया

 

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर झारखंड अद्यिविद्य परिषद (जैक) द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करना है. इसमें किसी तरह की कोई चूक नहीं हो. बैठक में डुमरी विधायक प्रतिनिधि ने नावाडीह प्रखंड के उपरघाट के छात्रों के परीक्षा केंद्र की दूरी अत्याधिक होने की बात कहीं. वहीं सांसद प्रतिनिधि एवं विधायक बेरमो प्रतिनिधि ने भी अपनी बात रखी, जिस पर उपायुक्त ने डीईओ को आवश्यक  निर्देश दिया.

उपायुक्त ने मैट्रिक एवं इंटर के परीक्षा केंद्रों की सूची को विभिन्न दैनिक अखबारों में प्रकाशित करने, संबंधित विद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने का निर्देश दिया.

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गिरिडीह, विधायक प्रतिनिधि चंदनकियारी,  विधायक प्रतिनिधि डुमरी, विधायक प्रतिनिधि बेरमो, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

Spread the love

Related Posts

Potka : तारा पब्लिक स्कूल में अनुशासन विषय पर भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

हाता : विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रभावशाली वक्तृत्व कला एवं शुद्ध उच्चारण क्षमता के विकास के उद्देश्य से तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को “अनुशासन” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का…

Spread the love

Jamshedpur : बाल विवाह रोकथाम में शिक्षकों की भूमिका अहम, जिला स्तरीय कार्यशाला वक्ताओॆ ने रखी अपनी बात

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी वॉलंटरी एक्शन) एवं गर्ल्स फर्स्ट फंड के संयुक्त तत्वावधान में साकची स्थित होटल कैनेलाइट में बाल विवाह एवं बाल संरक्षण विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time