Jamshedpur : मांस विवाद में फिर सुलगा जमशेदपुर, आक्रोशित लोगों ने एनएच 18 को किया जाम

जमशेदपुर :  धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल में रविवार की देर रात शरारती तत्वों द्वारा प्रतिबंधित मांस फेके जाने को लेकर सोमवार की सुबह जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मामले के विरोध में एनएच 18 को जाम कर दिया है, जो पिछले चार घंटों से जारी है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश शुरू की है।

 पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी सुनील चंद्र, मुसाबनी थाना प्रभारी संदीप भगत और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। वे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक साल पहले भी इसी स्थान पर शरारती तत्वों द्वारा प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंका गया था, जिससे कई दिनों तक बवाल हुआ था। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक सेल का गठन किया गया है और सभी एंगल से जांच की जा रही है। शरारती तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया है और स्थिति कंट्रोल में है।

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : गुवा में मनाया गया आहार दिवस, लाभुकों को किया गया जागरूक

    गुवा : गुवा के विभिन्न राशन डीलरों के यहां आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी उपस्थित…

    Spread the love

    Jamshedpur : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रदेश किसान मोर्चा की डॉ रानी ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित 

    जमशेदपुर :  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन के दौरान प्रदेश किसान मोर्चा की पदाधिकारी डॉ रानी ठाकुर ने…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time