Potka: घटिया सड़क और जलजमाव से परेशान ग्रामीण, DRM से मांगा जवाब

पोटका: हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन पर रेलवे साइडिंग के लिए नई गुड्स ट्रेन लाइन का कार्य तेज़ी से जारी है. इस निर्माण कार्य का निरीक्षण करने चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया एवं सहायक मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) विनय कुजूर अपनी टीम के साथ पहुंचे. उन्होंने स्थल का दौरा किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

ग्रामीणों ने उठाई निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उंगली

निरीक्षण के दौरान हल्दीपोखर की मुखिया देवी कुमारी भूमिज और सामाजिक कार्यकर्ता शंकर चंद्र गोप ने डीआरएम को कई शिकायतों से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि भेलायडीह रेलवे फाटक से लेकर गिरी भारती हाई स्कूल हॉस्टल तक बनाई गई पीसीसी सड़क घटिया गुणवत्ता की है. ठेकेदार द्वारा एक साल पहले बनाए गए इस मार्ग पर जगह-जगह दरारें आ चुकी हैं और सड़क उखड़ रही है.

अंडरपास में जल रिसाव, सुविधाएं नदारद

विद्या भारती स्कूल के पास बने अंडरपास में जल रिसाव की समस्या लगातार बनी हुई है. गंगाडीह अंडरपास का निर्माण भी मानकों से कमजोर बताया गया. ग्रामीणों ने स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसे शुद्ध पेयजल, शौचालय, समुचित प्लेटफार्म सुविधा और अंडरपास में सीसीटीवी कैमरे की मांग भी डीआरएम के समक्ष रखी.

निरीक्षण के बाद मिला आश्वासन, पर आंदोलन की चेतावनी भी

मुखिया देवी कुमारी भूमिज और शंकर चंद्र गोप ने स्पष्ट कहा कि यदि रेलवे प्रशासन द्वारा उचित जांच कर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो आगे आंदोलन किया जाएगा. डीआरएम तरुण हुरिया एवं एडीआरएम विनय कुजूर ने पीसीसी सड़क और अंडरपास का निरीक्षण कर कार्रवाई का आश्वासन दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे बचपन से रेलवे विभाग की कार्यशैली को अनुशासित और सुदृढ़ मानते आए हैं, लेकिन वर्तमान में घटिया निर्माण और सुविधाओं की अनदेखी से यह भरोसा टूटता नजर आ रहा है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 27 सेवा शिविरों तक पहुंचा पानी, बागबेड़ा समिति की संगठित पहल

Spread the love

Related Posts

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Gua : सारंडा घाटी में बस और पिक-अप में सीधी टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, चालक यात्री बाल-बाल बचे

गुवा : किरीबुरू-छोटानागरा मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। छोटानागरा थाना क्षेत्र के तितलीघाट और झाड़बेड़ा गांव के बीच स्थित सारंडा घाटी में एक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time