West Singhbhum: क्यों कार्ड्स और कहानियों के ज़रिए जगी बराबरी की अलख, गांव में चला UNICEF का जागरूकता अभियान

पश्चिम सिंहभूम: नोवामुंडी प्रखंड के गुवा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नुईया में यूनिसेफ के सहयोग से जेंडर टूलकिट पर आधारित एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य किशोर और किशोरियों को लैंगिक भेदभाव, रूढ़िवादी सोच और समाज में व्याप्त स्टीरियोटाइप से मुक्त होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देना था.

खेलों और कहानियों से बच्चों को मिली सीख

कार्यक्रम के दौरान ‘ड्राइवर और कार’ नामक रचनात्मक खेल के माध्यम से यह बताया गया कि समाज की पारंपरिक सोच को कैसे धीरे-धीरे बदला जा सकता है. इस गतिविधि ने बच्चों को यह समझने में मदद की कि लड़कियां भी नेतृत्व और निर्णय लेने में पूर्णतः सक्षम हैं. साथ ही ‘परी हूँ मैं’, ‘बड़े सपने बड़े काम’ जैसी प्रेरणादायक कहानियों के जरिए आत्मबल और आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयास किया गया.

सोशल मीडिया की चकाचौंध से रहें सावधान

जेंडर सीआरपी गीता देवी और ममता देवी ने बच्चों को सोशल मीडिया से प्रभावित दिखावटी जीवनशैली के खतरों से अवगत कराया. उन्होंने स्पष्ट किया कि आभासी दुनिया और वास्तविकता में फर्क समझना आवश्यक है ताकि बच्चों की सोच, आत्मछवि और आत्मविश्वास प्रभावित न हो.

‘उम्र के अनुसार बढ़ते सपने’ सत्र ने दी आत्मचिंतन की प्रेरणा

कार्यक्रम का एक महत्त्वपूर्ण सत्र ‘उम्र के अनुसार बढ़ते सपने’ शीर्षक पर आधारित था, जिसमें बताया गया कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे सपनों की दिशा बदलती है. इस सत्र ने बच्चों को अपने भीतर झांकने और भविष्य की दिशा तय करने में सहायक भूमिका निभाई.

समापन में ‘कैसे बनें चैम्पियन’ पर चर्चा

कार्यक्रम का समापन ‘कैसे बनें चैम्पियन’ विषय पर हुआ. इसमें आत्मविश्वास, समानता की भावना और लक्ष्य के प्रति समर्पण को सच्चा चैम्पियन बनने के मूल मंत्र के रूप में प्रस्तुत किया गया. साथ ही यह भी सिखाया गया कि असमानता और भेदभाव का विरोध करना भी साहसिक कदम है.

 

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: RTE श्रेणी में प्रवेश के लिए राहत भरी खबर, इस केन्द्रीय विद्यालय में दाखिले की बढ़ी तारीख


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : हटिया में श्रद्धा और संकल्प के साथ मनी धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती, अगले साल भव्य आयोजन का लिया गया निर्णय

मुरी : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं संगठनात्मक संकल्प के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, हटिया शाखा…

Spread the love

Jadugora :  हितकू में धूमधाम से मनी धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, 26 साल बाद भी

Jadugora :  हितकू में धूमधाम से मनी धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, 26 साल बाद भी अधूरा है झारखंड आंदोलनकारियों का सपना जादूगोड़ा : धरती आबा भगवान बिरसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time