DAV School: प्राचार्या का नाम अटेंडेंस रजिस्टर से गायब, गोविंद पाठक ने उठाई जांच की मांग

पश्चिम सिंहभूम: पश्चिम सिंहभूम क्षेत्र के भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक ने जिला उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम के साथ-साथ डीएवी संस्था के निदेशक डॉ. वीर सिंह और अध्यक्ष पद्मश्री पूनम सूरी को ध्यानाकर्षण करते हुए पिछले सप्ताह डीएवी गुवा की सेवानिवृत्त प्राचार्या उषा राय पर कर्तव्यहीनता और पद के दुरुपयोग का मामला उजागर किया है.

अटेंडेंस रजिस्टर की जांच

भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक ने बताया कि डीएवी गुवा के अटेंडेंस रजिस्टर में सभी शिक्षकों के नाम के साथ-साथ सेवानिवृत्त प्राचार्या उषा राय का नाम भी निश्चित रूप से दर्ज होना चाहिए था. इससे उनकी स्कूल में उपस्थिति का समय, सेवा कार्यकाल और छुट्टियों की अवधि का स्पष्टीकरण मिल सकता था. उनका मानना है कि प्राचार्या का नाम अटेंडेंस रजिस्टर से गायब होना इस बात का संकेत है कि उन्होंने डीएवी संस्था के नियमों का उल्लंघन किया है और अपने स्कूल की कार्य अवधि को रहस्यमय तरीके से छिपाया है.

छुट्टियों का रहस्य

गोविंद पाठक ने सवाल उठाया कि सीएल और ईएल बढ़ाने के चक्कर में उषा राय कब-कब छुट्टी पर रही और कहाँ गईं, यह संदेह का विषय है. उन्होंने कहा कि उनकी छुट्टियाँ और जमशेदपुर में रहने का मामला जांच का विषय है.उन्होंने मांग की कि डीएवी गुवा के शिक्षकों की अटेंडेंस रजिस्टर को तुरंत सेल गुवा प्रबंधन द्वारा सील कर जांच की जानी चाहिए। गोविंद पाठक ने यह भी आरोप लगाया कि सेवा निवृत्त प्राचार्या उषा राय ने वरीय गणित पीजीटी शिक्षक अनन्त कुमार उपाध्याय के रहते एक कनीय टीजीटी शिक्षक पीके आचार्या को सुपरवाइजरी हेड के पद पर पदोन्नति दे दी, जो एक गोपनीय तरीके से सेल प्रबंधन को गुमराह करते हुए किया गया.

जांच की मांग

उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की और लिए गए गलत निर्णय को पूरी तरह से निरस्त करने की अपील की. गोविंद पाठक ने कहा कि इसके पीछे भीतरघात का मामला छिपा हुआ है. इसके साथ ही, उन्होंने सेवा निवृत्त प्राचार्या के गलत निर्णय में सहयोग देने वाले संबंधित वरिष्ठ पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया. गुवा के दर्जनों अभिभावकों ने भी सेल संबंधी डीएवी स्कूल गुवा की जांच की अपील सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर से की है.

 

इसे भी पढ़ें : DAV School: प्राचार्या के विदा होते ही खुलने लगी वर्षों से दबी अव्यवस्थाएं, उषा राय के कार्यकाल पर उठे सवाल

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time