West Singhbhum: तेज आंधी से गिरा नीम का विशाल पेड़, यातायात बाधित – बिजली सेवा पर भी संकट

पश्चिमी सिंहभूम: शनिवार की देर शाम गुवा में अचानक चली तेज आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया. सेल कार्यालय के समीप एक विशाल नीम का पेड़ मुख्य सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया.गिरते समय पेड़ की बड़ी टहनियां ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में उलझ गईं. इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित होने की आशंका पैदा हो गई.

 

प्रशासन और वन विभाग की टीम सक्रिय

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया. यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया है.बिजली विभाग की टीम तारों की मरम्मत और विद्युत सेवा बहाली में पूरी तत्परता से जुटी हुई है. हालांकि, विभागीय सूत्रों के अनुसार पूरी तरह से स्थिति सामान्य होने में कुछ और समय लग सकता है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि आंधी के दौरान नीम का पेड़ अचानक जड़ से उखड़ गया. संभवतः उसकी जड़ें पहले से कमजोर थीं. गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

 

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में उलझी पुलिस

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time