जमशेदपुर: करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल मोड़ से लगभग 500 मीटर अंदर एक सुनसान मैदान में पाया गया।
स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि विनय सिंह को सिर में गोली मारी गई थी। पुलिस को मृतक के हाथ में एक पिस्टल भी मिली है, जिससे आत्महत्या अथवा साजिश की संभावनाओं की जांच की जा रही है।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस घटना के हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। करनी सेना के स्थानीय व प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वकीलों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ विरोधियों के मुंह पर तमाचा : सुधीर कुमार पप्पू
There is no ads to display, Please add some



















































