Potka: पुस्तक विहीन बच्चे, 21 दिन बीतने के बाद भी नहीं पहुंची किताबें

पोटका: शैक्षणिक सत्र 2025-26 आरंभ हुए 20 दिन से अधिक बीत चुके हैं, किंतु पोटका प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 तक के हजारों बच्चों को अब तक नए सिलेबस के अनुसार पाठ्यपुस्तकें नहीं मिल सकी हैं. इससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है.

उपायुक्त से मिलकर जताई चिंता
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पोटका की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल से भेंट कर मामले को उनके संज्ञान में लाया. उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र को आरंभ हुए 21 दिन हो चुके हैं, किंतु अब तक नए पाठ्यक्रम के अनुरूप पुस्तकें वितरित नहीं की गई हैं.

पुरानी पुस्तकों से पढ़ाई, पाठ्यक्रम अधूरा
शिक्षकों द्वारा फिलहाल पुरानी पुस्तकों, ग्रामर पुस्तकों एवं टीएलएम (शिक्षण सहायक सामग्री) के सहारे बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है, परंतु इससे सिलेबस का समुचित पालन नहीं हो पा रहा है. बच्चे विषयवस्तु को सही तरीके से समझ नहीं पा रहे हैं और पाठ्यक्रम अधूरा रह जाने की संभावना बढ़ती जा रही है.

जल्द समाधान की मांग
मुखिया ने स्पष्ट कहा कि यदि नए पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकें शीघ्र उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो बच्चों की शैक्षणिक नींव पर गहरा असर पड़ेगा. उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि वे इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों के बीच जल्द से जल्द पुस्तक वितरण हो सके और उनकी पढ़ाई व्यवस्थित हो पाए.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: झारखंड में बिना डीलर अनुज्ञप्ति के क्रेशर उद्योग चलाना नहीं है वैध, जानिए पूरी बात

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  सिदगोड़ा में दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार हुआ आरोपी 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में भुइयांडीह कान्हू भट्ठा निवासी पंचम भुइयाँ…

Spread the love

Potka :  पोटका में खेती की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, जांच की मांग को लेकर सीओ को सौंपा मांग पत्र

पोटका : गंगाडीह निवासी साजिद ने अपनी खेती की जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी डीड के आधार पर खरीद–बिक्री करने का आरोप लगाते हुए पोटका अंचल अधिकारी को मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *