Potka: एक और खौ़फनाक हादसा, पत्नी पर चापड़ से हमले के बाद पति ने की आत्महत्या

पोटका: पोटका थाना क्षेत्र के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हेंसड़ा पंचायत के जुड़ी पहाड़ी में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई. 45 वर्षीय शिव चरण गोप ने सोती हुई पत्नी उर्मिला गोप (40) को चापड़ से सर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. उर्मिला को नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे रिम्स रेफर किया गया.

घटना के बाद पति ने की आत्महत्या

घायल उर्मिला को रिम्स पहुंचाने के बाद जब उनके बेटे और बेटी के दामाद ने घर लौटकर देखा, तो उनके पिता शिव चरण गोप घर पर अकेले थे. जब स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, तब तक शिव चरण गोप ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

कोवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. इस हादसे ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: रामगढ़ में त्वरित कार्रवाई से 21 मोबाइल की बरामदगी – पुलिस अधीक्षक ने धारकों को किया सुपुर्द

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time