weather alert : झारखंड में करवट ले रहा मौसम, आंधी-बारिश के बीच हीटवेव का अलर्ट

रांची : झारखंड के 8 जिलों में आंधी-बारिश तो वहीं 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा, सरायकेला, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और इसके आसपास के इलाकों में आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी संभावना है. वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और गोड्डा में हीटवेव चलेगी. इसके अलावा मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 3 दिन तक झारखंड के अलग-अलग इलाकों में आंधी और गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश होगी. तेज हवा भी चलने की संभावना है. अगले 4 दिमों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी है कि 15 मई से दोबारा बारिश की संभावना है जो 17 मई तक जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें : Potka: तेज आंधी-बारिश ने छीन लिया घर – कागजात से लेकर अनाज तक बर्बाद, अब मदद की आस में मुर्मू परिवार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time