Gamharia: बाइक स्टंट बना काल, युवक की दर्दनाक मौत

गम्हरिया: सरायकेला थाना क्षेत्र के बड़ाकांकड़ा स्कूल के पास एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक कालीदास महतो की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, कालीदास बाइक से स्टंट करते हुए सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से टकरा गया. टक्कर इतनी तेज़ थी कि वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

अस्पताल पहुँचते-पहुँचते बुझ गई सांसें
घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और युवक को गंभीर स्थिति में सरायकेला सदर अस्पताल पहुँचाया गया. लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कालीदास महतो सरायकेला थाना क्षेत्र के कालागुजू गांव का निवासी था. वह किसी कार्य से कालाडूंगरी की ओर गया था. वापसी के दौरान यह हादसा हुआ.

 

सड़क पर ईंट का ढेर या लापरवाही का पहाड़?
सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से रखे गए ईंटों के ढेर पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं. क्या सड़क किनारे इस तरह निर्माण सामग्री का जमावड़ा दुर्घटनाओं को न्योता नहीं देता?

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा में स्कूल की छुट्टियों में योग शिविर, जुटे अनेक विशेषज्ञ

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस, विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

पोटका : रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस मनाया गया। यह आयोजन प्रसिद्ध पुस्तकालय वैज्ञानिक डॉ. एस.आर. रंगनाथन…

Spread the love

Potka ; अतिवृष्टि प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने सीओ को सौंपा मांग पत्र

पोटका : पिछले वर्ष हुई अतिवृष्टि से पोटका प्रखंड क्षेत्र में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त एवं ध्वस्त हो गए थे। इसके बावजूद कई प्रभावित परिवारों को अब…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time