रांची : झारखंड के 8 जिलों में आंधी-बारिश तो वहीं 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा, सरायकेला, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और इसके आसपास के इलाकों में आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी संभावना है. वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और गोड्डा में हीटवेव चलेगी. इसके अलावा मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 3 दिन तक झारखंड के अलग-अलग इलाकों में आंधी और गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश होगी. तेज हवा भी चलने की संभावना है. अगले 4 दिमों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी है कि 15 मई से दोबारा बारिश की संभावना है जो 17 मई तक जारी रहेगी.
इसे भी पढ़ें : Potka: तेज आंधी-बारिश ने छीन लिया घर – कागजात से लेकर अनाज तक बर्बाद, अब मदद की आस में मुर्मू परिवार
There is no ads to display, Please add some



















































