Jamshedpur: जमशेदपुर प्रखण्ड परिसर में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने पर बिफरे आनन्द बिहारी दुबे

 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, जमशेदपुर से मुलाकात कर जमशेदपुर प्रखण्ड परिसर में आवासीय भवन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं स्टाॅफ हेतू निर्मित भवन के गुणवक्ता को लेकर मांग पत्र सौंपा।
जिलाध्यक्ष दुबे ने कहा कि कि जमशेदपुर प्रखण्ड परिसर में निर्मित हो रहे आवासीय भवन का निर्माण कार्य में मानक सामग्री का उपयोग संवेदक के द्वारा नहीं किया जा रहा है। कार्य के गुणवत्ता में घोर कमी देखा जा रहा है। भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्ण नही होने पर आने वाले समय में भवन को भारी क्षति होगी, सरकार का राजस्व का हानी होगा। ऐसा प्रतीत होता है कि विभागीय सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता ने कार्य में घोर लापरवाही की है। ऐसे में झारखण्ड सरकार की बदनामी होगी।

संवेदक ने राशि की निकासी कर ली

आवासीय भवन निर्माण को पूर्ण करने की अवधी मार्च 2025 निर्धारित थी। परन्तु संवेदक ने निर्माण कार्य को मनमाने ढंग से अब तक पूर्ण नही किया। इतना ही नहीं कार्य से अधिक संवेदक ने राशि की निकासी कर ली है। जिला अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता को यह कहा कि भवन निर्माण का निरिक्षण संयुक्त रूप से करने की जरूरत है। इस विषय पर पदाधिकारी ने कहा कि जल्द ही तकनीकी विशेषज्ञों का टीम बना कर संयुक्त निरिक्षण का सूचनार्थ आप को दिया जाएगा।

कठोरतम कार्यवाई सुनिश्चित करें

जिला अध्यक्ष ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय अभियंता के उपर सरकार का कार्य मजबूती से धरातल पर उतरे जिससे आम लोग को लाभ मिलें। ऐसे में अभियंता के मिलीभगत से सरकारी राजस्व का बर्बादी, गुणवत्ता में कमी और भारी लुट का कार्य अंदर अंदर हो रहा है।
उपरोक्त विषय बहुत गंभीर है, जल्द ही जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल विभागीय मंत्री एवं विभागीय सचिव से मिल कर कठोरतम कार्यवाई सुनिश्चित करायेगा।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के बाहर नाम, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी हो : डीसी

Spread the love
  • Related Posts

    Chakradharpur : जनवरी से मार्च के बीच चेन पुलिंग के 267 मामले हुए दर्ज, 245 लोगों को किया गया गिरफ्तार

    दपूरे ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, यात्रा के दौरान जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार की अपील चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने यात्रियों से ट्रेन यात्रा…

    Spread the love

    Jamshedpur : समाजसेवी रानी गुप्ता ट्रैफिक डीएसपी से मिली, शहर में जगह-जगह लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग

    महिलाओं के साथ होने वाले अपराध पर दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग जमशेदपुर : शहर में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और महिलाओं को न्याय मिलने में हो रही देरी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time