Jamshedpur: भीषण गर्मी के बीच पूर्व जिप उपाध्यक्ष की पहल, तीन स्थानों पर निःशुल्क जल आपूर्ति शुरू

जमशेदपुर: बढ़ती भीषण गर्मी और पानी की किल्लत को देखते हुए बागबेड़ा में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निःशुल्क शुद्ध जल आपूर्ति का बेहतरीन कदम उठाया है। राजकुमार सिंह के निजी टैंकर से बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक के शांति निकेतन स्कूल के बगल, गांधीनगर वॉयरलैस मैदान के समीप और लकड़िया बागान के पास कुल तीन स्थानों पर जुस्को का शुद्ध पेयजल वितरित किया गया।

पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने बनाई संचालन समिति
इन तीनों स्थानों पर पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों ने मिलकर आठ संसदीय संचालन समिति का गठन किया, जो पानी वितरण की देखरेख कर रही है। समिति की देखरेख में लोग कतारबद्ध होकर बारी-बारी से पानी भरवा रहे हैं, जिससे व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि बढ़ती गर्मी और पानी की कमी को ध्यान में रखते हुए यह नया जल वितरण पॉइंट बनाया गया है, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

राजकुमार सिंह का वादा
पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों को लगातार निःशुल्क शुद्ध पानी उपलब्ध कराते रहेंगे। बागबेड़ा के लोगों को पेयजल की समस्या से किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित लोग
इस जल वितरण कार्यकम में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, संचालन समिति सदस्य नीरज तिवारी, प्रिया कुमारी, मालती देवी, राधा देवी, दिलीप ठाकुर, मंगल, दीपक, अंकित, पूजा और वंदना सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए काम करने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का जुड़ा झारखंड से लिंक, देखें Video

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गोविंदपुर के राजेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, गोविंदपुर थाने में परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख…

Spread the love

Jamshedpur : मिर्जाडीह तालाब एवं सार्वजनिक रास्ते को मुक्त कराने की मांग, जेएचआरएएस ने आयुक्त को सौैंपा मांग पत्र

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह गांव में तालाब की भराई एवं सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण के मामले को लेकर झारखंड ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (जेएचआरएएस) ने कोल्हान प्रमंडल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time