जमशेदपुर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा प्रारंभ किए गए अभियान “साथी” के तहत झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के निर्देशानुसार निराश्रित बच्चों के लिए विशेष पहल की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य निराश्रित बच्चों का आधार कार्ड बनवाना तथा उन्हें शिक्षा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना है ताकि कोई बच्चा वंचित न रहे।
इस दिशा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में “साथी” जिला समिति का गठन किया गया है। इस समिति का प्रमुख कार्य अभियान के सफल और समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।
26 मई से 26 जून तक सघन अभियान
इस अभियान के तहत 26 मई से 26 जून तक निराश्रित बच्चों को चिन्हित करने के लिए व्यापक और सघन अभियान चलाया जाएगा। इसका लक्ष्य है कि हर बच्चे को आधार से जोड़ा जाए और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।
समिति के सदस्य और उनकी जिम्मेदारियां
इस समिति की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धर्मेंद्र कुमार करेंगे। अन्य सदस्यों में जिला महिला एवं बाल विकास पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर, जिला चिकित्सा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आधार पंजीकरण के प्रतिनिधि प्रिया, बाल गृह एवं अन्य बाल आश्रय के प्रतिनिधि, पेनाल अधिवक्ता सुगी मुर्मा, लक्ष्मी बिरुवा, शमसाद खान, दिनेश कुमार साहू सहित चार पीएलवी शामिल हैं।
सदस्यों के लिए ओरिएंटेशन और व्यापक प्रचार-प्रसार
समिति गठन के बाद सभी सदस्यों को उनके दायित्वों से अवगत कराने हेतु एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। साथ ही अभियान को प्रखंड एवं तालुका स्तर पर व्यापक रूप से प्रचारित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को चिन्हित कर उन्हें आधार से जोड़ा जा सके।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए काम करने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का जुड़ा झारखंड से लिंक, देखें Video
There is no ads to display, Please add some



















































