Gamharia: बच्चों की रचनात्मकता को मिला मंच, चित्रकला मंदिर में उभरी नई प्रतिभाएं

गम्हरिया: गम्हरिया स्थित चित्रकला मंदिर में वार्षिक चित्रांकन प्रतियोगिता एवं मूल्यांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन संस्थान के संचालक रंजन प्रधान के नेतृत्व में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की कलात्मक क्षमता का आंकलन करना और उन्हें प्रोत्साहित करना था.

प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
इस अवसर पर प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. श्री रंजन प्रधान ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को समझने और उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के लिए संस्थान इस प्रकार के आयोजन करता है.

इन प्रतिभाओं ने बटोरी सराहना
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों में रौनक बेज, आरूषी कुमार किस्कू, विवान कुमार सिंह, मिथिल सोरेन, आयुष्मान कुमार, अनन्या केडिया, जयंत महतो और उर्मिला पिंगुआ शामिल रहे.

इन बच्चों की कल्पनाशीलता, रंगों की समझ और प्रस्तुति कौशल ने निर्णायकों को प्रभावित किया. कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और संस्थान के इस प्रयास को सराहा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: ‘युगांतर प्रकृति’ की प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में उत्साह, अंतिम तारीख नजदीक

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time