East Singhbhum: गांव-शहर का साझा आकलन, प्रखंडों व नगर निकाय क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों ने किया निरीक्षण

पूर्वी सिंहभूम: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी निकाय क्षेत्रों में नामित नोडल पदाधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया गया. इसका उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं लाभुकों तक वास्तविक लाभ की स्थिति का आकलन करना था.

पंचायतों में पहुंचा प्रशासन
नोडल अधिकारियों ने की आंगनबाड़ी, पीडीएस, स्वास्थ्य केंद्रों की जांच

घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में निरीक्षण कार्य संपन्न हुआ.

परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी ने घाटशिला के भादुवा पंचायत का दौरा किया.

धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने बोड़ाम प्रखंड के बोड़ाम पंचायत का निरीक्षण किया.

अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने पटमदा प्रखंड के बिडरा पंचायत में योजनाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया.

एसओआर राहुल आनंद ने धालभूमगढ़ के कोकपाड़ा पंचायत में आंगनबाड़ी, पीडीएस दुकान एवं अन्य सुविधाओं की समीक्षा की.

घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्र ने चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत में निरीक्षण कार्य किया.

डीसीएलआर नीत निखिल सुरीन ने बहरागोड़ा प्रखंड के बहुलिया पंचायत में सेवाओं की पड़ताल की.

डीसीएलआर गौतम कुमार ने पोटका प्रखंड के हाड़तोपा पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र, पीडीएस, पंचायत भवन आदि की स्थिति जानी.

ग्रामीणों से सीधा संवाद
निरीक्षण के दौरान सभी नोडल अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों, लाभुकों, महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद स्थापित कर योजनाओं की पहुंच, प्रभावशीलता और पारदर्शिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की. इस प्रक्रिया में यह सुनिश्चित किया गया कि योजनाओं का लाभ लक्षित समूहों तक यथासमय पहुंचे.

शहरी क्षेत्रों में भी लिया जायज़ा
शहरी क्षेत्रों में जमशेदपुर अक्षेस, जुगसलाई नगर परिषद एवं मानगो नगर निगम के अंतर्गत चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई. संबंधित अधिकारियों ने शहरी क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन की प्रगति, शिकायत निवारण प्रणाली तथा लाभुक सुविधा केंद्रों की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया. निरीक्षण के उपरांत सभी नोडल अधिकारियों ने संबंधित प्रखंड एवं निकाय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए ताकि कार्यान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके.

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर में हुई दर्दनाक घटना, टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर ने पत्नी व दो बेटियों के साथ की आत्महत्या 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time