दर्द से तड़पती महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती
गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) : गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर चौराहे पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर संवेदनशील दिल को झकझोर दिया.अपनी पत्नी के अचानक लापता होने से नाराज एक पति ने गुस्से में आकर उस पर तेजाब फेंक दिया. तेजाब की जलन से तड़पती महिला की चीखों से पूरा चौराहा गूंज उठा. राहगीरों ने तुरंत हस्तक्षेप कर आरोपी पति को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गंभीर रूप से झुलसी महिला को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर में हुई दर्दनाक घटना, टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर ने पत्नी व दो बेटियों के साथ की आत्महत्या
There is no ads to display, Please add some



















































