Jamshedpur: जमशेदपुर के धनुर्धर त्रिपाठी को मिला राष्ट्रीय नेतृत्व

जमशेदपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता और जमशेदपुर निवासी धनुर्धर त्रिपाठी (डी डी त्रिपाठी) को “स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया” का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह घोषणा लखनऊ में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान संगठन के संस्थापक गजेन्द्र मणि त्रिपाठी और सह-संस्थापक ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से की. मनोयन के बाद त्रिपाठी ने कहा कि वे लंबे समय से सवर्ण समाज के लिए राजनीतिक मोर्चा, पार्टीगत हिस्सेदारी और सवर्ण आयोग की स्थापना जैसे मुद्दों पर निरंतर सक्रिय रहे हैं.

उन्होंने कहा कि, “वर्तमान समय में संख्या के आधार पर जो राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक चुनौतियाँ सवर्ण समाज के सामने आई हैं, उनसे संगठित होकर लड़ने की आवश्यकता है. यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि संगठन ने मुझ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे उत्तरदायित्व के लिए विश्वास जताया है.”

राष्ट्रीय स्तर पर सवर्ण आयोग की मांग को तेज़ करेंगे त्रिपाठी
त्रिपाठी ने कहा कि वे अब पूरे देश में सवर्ण समाज को एक मंच पर संगठित कर उनके संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष को और धार देंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठनात्मक ढांचे के माध्यम से सवर्ण आयोग की मांग को राष्ट्रीय बहस का विषय बनाया जाएगा. अपने मनोनयन पर डी डी त्रिपाठी ने संस्थापक गजेन्द्र मणि त्रिपाठी, सह-संस्थापक ठाकुर ओम प्रकाश सिंह और पूरी राष्ट्रीय टीम का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह दायित्व न केवल गर्व का विषय है, बल्कि समाज के प्रति गहरी जवाबदेही भी है.

इसे भी पढ़ें :Ramgarh: गर्मी से जूझ रहे मरीजों को मिली राहत, डायलिसिस सेंटर में AC सुविधा दोबारा बहाल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time