West Singhbhum: 27 मई को होगा रक्तदान का महायज्ञ, मानवता की सेवा का अवसर

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम के बड़ाजामदा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में सेल गुवा माइंस के सहयोग से 27 मई 2025 (मंगलवार) को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर गुवा क्लब परिसर में प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा. वरिष्ठ चिकित्सक एवं सीएमएमओ डॉ अशोक कुमार अमन ने जानकारी देते हुए कहा कि “रक्तदान एक महादान है और यह किसी ज़रूरतमंद को जीवन देने के समान है.” उन्होंने गुवा क्षेत्र के नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस पुनीत कार्य में उत्साहपूर्वक भाग लें और समाज सेवा में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराएं.

स्वास्थ्य विभाग की अपील: आइए, जीवन बचाएं
स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें, जिससे ज़रूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके. यह आयोजन मानवता की सेवा का सशक्त माध्यम बनेगा. शिविर की निगरानी डॉ ए.के. अमन की अध्यक्षता में की जाएगी. उनके साथ डॉ विप्पल दास, डॉ ए.के. सरकार, डॉ पॉलिनी सरकार, डॉ प्रियंका पात्रा, डॉ आदित्य पारिक सहित गुवा अस्पताल की पूरी स्वास्थ्य टीम इस आयोजन को सफल बनाने में जुटी रहेगी.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: सातबोहनी-सापड़ा मार्ग पर खंभा से टकराकर गड्ढे में गिरी कार, तीन घायल

Spread the love

Related Posts

Potka : सुख-शांति व समृद्धि की कामना के साथ हाता में अखंड हरिनाम कीर्तन का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

पोटका : हाता में राधा गोविंद अखंड हरि नाम संकीर्तन समिति द्वारा भव्य हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी…

Spread the love

Potka: पंचायती राज दिवस पर हल्दीपोखर में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, बच्चों के बीच शरबत व पुस्तक का वितरण

पोटका : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time