Bahragora: शोक की घड़ी में बनी सहारा, सेवा संस्था ने बढ़ाया मदद का हाथ

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत अंतर्गत लोधनवनी गांव में सेवा नामक सामाजिक संस्था ने मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया. हाल ही में गाँव के निवासी शशि सिंह के आकस्मिक निधन के बाद संस्था के सदस्यों ने बुधवार को उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और आर्थिक सहयोग प्रदान किया. संस्था ने मृतक की पत्नी कल्याणी सिंह को श्राद्धकर्म हेतु चावल एवं नगद राशि सौंपते हुए भरोसा दिलाया कि संस्था हर दुःख-सुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी रहेगी. यह सहायता मात्र आर्थिक नहीं, बल्कि एक मानवीय जुड़ाव का प्रतीक रही.

ग्रामीण समाज के सजग प्रतिनिधि बने सहभागी
इस अवसर पर सेवा संस्था के कई सदस्य उपस्थित थे. इनमें राजेन्द्र भद्र, अशोक दे, बाबलु नायक, आसीस सोम, प्रहलाद मुंडा, देवव्रत दे, सुकुमार दत्त, अशोक सेन, दयाल नायक, बंकिम नायक, जगन्नाथ दास, जवाहरलाल सिंह, गोकुल मुंडा, शंकर सिंह और अजीत सतपति शामिल थे. सभी ने मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और सहयोग का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: कैंसर पीड़ित को मिली सरकारी मदद, सांसद प्रतिनिधि की पहल रंग लाई

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time