Gamharia: विधायक दशरथ गागराई ने किया आंदोलनकारी मजदूरों का समर्थन

गम्हरिया: गम्हरिया स्थित आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में मजदूरों के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर जारी आंदोलन को विधायक दशरथ गागराई ने बुधवार को अपना समर्थन दिया. वे स्वयं कंपनी परिसर पहुंचे और आंदोलनरत कामगारों से बातचीत की. विधायक ने मजदूरों की समस्याएं गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि वे इन मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे.

घायल मजदूर बना आंदोलन की चिंगारी
कामगारों ने बताया कि 23 मई को काम के दौरान बाजल टुडू नामक एक मजदूर का हाथ कट गया. इस घटना के बाद से ही मजदूर सुरक्षा की ठोस व्यवस्था की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक काम करना मुमकिन नहीं. लेकिन इसके जवाब में कंपनी प्रबंधन ने ‘नो वर्क, नो पे’ नीति लागू कर मजदूरों का वेतन रोक दिया है.

वर्षों से लंबित वेतन और पीएफ की शिकायतें
बैठक में मजदूरों ने अन्य मुद्दों पर भी ध्यान दिलाया. कई वर्षों से लंबित वेतन भुगतान, फाइनल सेटलमेंट में देरी, प्रोविडेंट फंड (पीएफ) और कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) जैसी बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की बातें सामने आईं. कोल्हान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अरविंद सिंह की अध्यक्षता में कंपनी परिसर में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में यूनियन सदस्य केपी सोरेन, जगदीश नारायण चौबे सहित दर्जनों मजदूर शामिल हुए. चर्चा के दौरान श्रमिकों की मांगों और संघर्ष की रूपरेखा तय की गई.

अब उम्मीद या आंदोलन तेज़?
विधायक का समर्थन मिलने से कामगारों में उम्मीद जगी है. लेकिन कंपनी प्रबंधन के रुख को देखते हुए सवाल उठता है कि क्या मजदूरों की मांगें पूरी होंगी या संघर्ष और लंबा खिंचेगा?

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: एक महीने से ट्रांसफॉर्मर खराब, अंधेरे में डूबे दो गांव

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ

जमशेदपुर : मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : जया किशोरी ने भक्त नरसी की अटूट आस्था और प्रभु के प्रति समर्पण को किया उजागर

साकची में नानी बाई रो मायरो धार्मिक कथा का प्रथम दिन जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्धारा आयोजित तीन दिवसीय भक्तों को भगवान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time