Jamshedpur: साकची कंट्रोल रूम पहुंचे SSP, सेवा प्रणाली का लिया जायजा

जमशेदपुर: जमशेदपुर में हाल ही में पदभार संभालने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पाण्डेय ने आज नगर पुलिस अधीक्षक के साथ साकची स्थित कंपोजिट कंट्रोल रूम, डायल 100 और डायल 112 आपातकालीन सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य इन व्यवस्थाओं की वर्तमान कार्यप्रणाली को समझना, उनकी कार्यक्षमता का आकलन करना और आवश्यक सुधारों की दिशा में कदम उठाना था.

संचालन प्रणाली और रिस्पॉन्स टाइम पर रही खास नजर
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कंट्रोल रूम की संपूर्ण संचालन प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने कॉल रिस्पॉन्स टाइम, डेटा रिकॉर्डिंग प्रणाली और पुलिस बल की त्वरित कार्रवाई क्षमताओं को भी परखा. निरीक्षण के क्रम में एसएसपी पीयूष पाण्डेय ने वहां कार्यरत पुलिसकर्मियों और तकनीकी ऑपरेटरों से सीधे संवाद किया. उन्होंने उनकी कार्यशैली, रोजाना आने वाली चुनौतियों और संसाधनों की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस मौके पर उन्होंने संकेत दिया कि कंट्रोल रूम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए तकनीकी और मानव संसाधन के स्तर पर सुधार की आवश्यकता है. आने वाले समय में इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं.

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: 14 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत, डॉक्टर्स भी हैरान

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time