Gamharia: गली-कूचों में घात लगाकर बैठे हैं अपराधी, बैंक से पैसा निकाल लौट रही महिला से लूट

गम्हरिया: कोलाबिरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक महिला से 50 हजार रुपये छीन लिए. यह घटना कोलाबिरा ओपी से महज कुछ ही दूरी पर घटित हुई, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. पीड़िता विपुला महतो, कोलाबिरा की रहने वाली हैं. उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया की कोलाबिरा शाखा से आवास योजना के तहत मिले 50 हजार रुपये निकाले थे और घर लौट रही थीं.

दुर्गा मंदिर के पास घात लगाकर बैठे थे अपराधी
जब विपुला महतो दुर्गा मंदिर के पास पहुंचीं, जो ओपी के ठीक पीछे स्थित है, तभी पहले से बाइक पर खड़े दो अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारते हुए उनके रुपये छीन लिए और फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. हालांकि अब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है. इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: टाटा स्टील कंपनी गेट से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा घाटी में बस और पिक-अप में सीधी टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, चालक यात्री बाल-बाल बचे

गुवा : किरीबुरू-छोटानागरा मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। छोटानागरा थाना क्षेत्र के तितलीघाट और झाड़बेड़ा गांव के बीच स्थित सारंडा घाटी में एक…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time