SEBI की जांच में फंसे फिल्म अभिनेता Arshad Warsi, लगा एक साल का प्रतिबंध

मुंबई: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने फिल्म अभिनेता अरशद वारसी, उनकी पत्नी और भाई पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों के बाद कड़ी कार्रवाई की है. इन तीनों को एक साल के लिए सिक्युरिटीज मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया गया है. सेबी ने अपने आदेश में कहा है कि इन व्यक्तियों ने साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड (अब क्रिस्टल बिजनेस सिस्टम लिमिटेड) के शेयरों की कीमत कृत्रिम तरीके से बढ़ाने का षड्यंत्र रचा. इसके लिए मनीष मिश्रा नामक एक व्यक्ति के साथ मिलकर सोशल मीडिया के माध्यम से निवेशकों को भ्रमित किया गया, जिससे शेयर खरीदने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिला.

चैट से खुला राज, हुआ बड़ा खुलासा
सेबी को मनीष मिश्रा और अरशद वारसी के बीच की व्हाट्सएप चैट मिली है, जिसमें मिश्रा अरशद, उनकी पत्नी और भाई के बैंक खातों में 25-25 लाख रुपये ट्रांसफर करने का प्रस्ताव देता दिखाई दे रहा है. सेबी के अनुसार, अरशद वारसी ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने न सिर्फ अपने, बल्कि अपनी पत्नी और भाई के खातों से भी शेयर ट्रेडिंग की थी. सेबी ने इस मामले में कुल सात व्यक्तियों पर पांच साल का और 54 लोगों पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है. साथ ही 5-5 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए इन सभी से कुल 1.05 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : RBI का पर्यावरण हितैषी कदम– पुराने नोट से बनेंगे फर्नीचर

Spread the love

Related Posts

Gua : गोलियों की गूंज से दहला कोल्हान, रूटागुटू के घने जंगल में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र स्थित टोंटो थाना अंतर्गत रूटागुटू के घने जंगल बुधवार तड़के गोलियों की आवाज से दहल उठे। कोबरा 209 बटालियन के…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, धर्म की आड़ में चल रहा है अवैध वसूली तंत्र

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मधुआबेड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर शनिवार को अंचल प्रशासन ने एक बड़ी छापामार कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध बालू उत्खनन और परिवहन में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time