Deoghar: पंचायतों में चुप्पी तोड़ो-स्वस्थ रहो अभियान चलाया गया

 

देवघर: जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के निमित सभी ग्राम पंचायतों में चुप्पी तोड़ो-स्वस्थ रहो अभियान का आयोजन हो रहा है। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल मधुपुर व देवघर अंतर्गत सभी प्रखण्डों में ग्राम पंचायत स्तर पर जलसाहिया द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों की भागीदारी हो रही है। साथ ही जिले में 28 मई को माहवारी स्वच्छता दिवस मनाने के पश्चात 11 जून तक चुप्पी तोड़ो-स्वस्थ रहो अभियान चलाकर लोगों को माहवारी स्वच्छता पर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

हर साल हजारों महिलाएं गम्भीर बीमारियों की चपेट में आ जाती है

इस कड़ी में 15 दिवसीय अभियान में प्रखण्ड और पंचायत स्तर पर बैठक, चौपाल, रैली, सभा का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि माहवारी स्वच्छता के अभाव में हर साल हजारों महिलाएं गम्भीर बीमारियों की चपेट में आ जाती है। ऐसे में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में पंचायती राज के मद से भष्मक का निर्माण करने की योजना है। साथ ही कई पंचायतों में भष्मक बने भी हैं और पेयजल विभाग द्वारा कस्तूरबा विद्यालय में इलेक्ट्रिक वेंडिंग मशीन और इंसीनरेटर स्थापित किया गया है।

इसे भी पढ़ें : ‘आपदा लचीलापन और स्थिरता’ पर Civil Defense और Rotary Club Jamshedpur Midtown ने किया सेमिनार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time