Jamshedpur: युगांतर भारती की पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता 4 जून को

 

जमशेदपुर:  पर्यावरण क्षेत्र की अग्रणी मासिक पत्रिका युगांतर भारती और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 4 जून को आयोजित होने वाले पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों का जोश दिखता ही बन रहा है।

ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं

आयोजन समिति से जुड़े अशोक गोयल, आशुतोष राय, एसपी सिंह और पवन सिंह ने बताया कि 4 जून को वो बच्चे भी ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, जो किन्हीं कारणों से अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके। इसके लिए उन्हें राजेंद्र विद्यालय, साकची में दोपहर 1.30 बजे तक हर हाल में पहुंच कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। चित्रांकन, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं दोपहर दो बजे से प्रारंभ हो जाएंगी। प्रतियोगिता शुरु हो जाने के बाद कोई रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

15 दक्ष लोगों की ज्यूरी बनाई गई

समिति के सदस्यों ने बताया कि 15 दक्ष लोगों की ज्यूरी बनाई गई है जो सभी प्रतियोगिताओं में अंतिम निर्णय देंगे और जो सभी के लिए मान्य होगा। इसमें चित्रकला प्रतियोगिता में विप्लव राय, अशोक माइती, प्रिया सिंह, मधु सिंह और अनिल चौधरी जज होंगे। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में रीना कुमारी, मनीषा कुमारी, विनोद कुमार सिंह, सुजय कुमार भट्टाचार्य और सुजीत कुमार मिश्रा जज होंगे। क्विज प्रतियोगिता के जज हैं अंजनी कुमार, मेरी ऐन प्रिया, कौशिक दत्ता, कुमारी राखी और आशुतोष लाल दास। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति अंजिला गुप्ता हैं। -कार्यक्रम के अध्यक्षता जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय करेंगे। विशिष्ट अतिथि दिनेश मिश्र और बी. चंद्रशेखरन होंगे जबकि सम्मानित अतिथि के रुप में डॉ. डी पी शुक्ला और प्रज्ञा सिंह मौजूद होंगे।

यह भी पढ़ें : INDIA गठबंधन से अलग हुई ‘आप’, बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी

Spread the love
  • Related Posts

    Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

    बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को मंगलवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

    Spread the love

    Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

    बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time