INDIA गठबंधन से अलग हुई ‘आप’, बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी

Bihar Assembly Election: आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन INDIA से अलग होने का ऐलान कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह बिहार में अपने दम पर सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आप के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अनुराग ढांडा ने कहा कि पार्टी अब किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है और अपनी ताकत के बल पर आगे बढ़ेगी।

विपक्षी एकता को झटका

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि INDIA गठबंधन का गठन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था, और अब आप स्वतंत्र रूप से अपनी रणनीति बना रही है। इस फैसले ने विपक्षी एकता को झटका दे दिया है, क्योंकि बिहार में विपक्ष पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद आप अब अपनी रणनीति को और मजबूत करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2025: JEE एडवांस्ड के नतीजे जारी, AAT 2025 के लिए पंजीकरण शुरू

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना

दिल्ली में 70 सीटों में से केवल 22 पर जीत हासिल करने के बाद पार्टी का फोकस अब पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, असम, उत्तराखंड और गोवा जैसे राज्यों पर भी है। आप ने राज्यों को दो श्रेणियों में बांटा है। पहली श्रेणी में वे राज्य हैं जहां अरविंद केजरीवाल जैसे शीर्ष नेता सक्रिय रहेंगे, वहीं दूसरी श्रेणी में स्थानीय नेतृत्व रणनीति तय करेगा। बिहार में आप बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सात चरणों की यात्रा निकाल रही है, जिसका तीसरा चरण सीमांचल क्षेत्र में शुरू हो चुका है।

दो सालों की रणनीति तैयार

आप के बिहार प्रभारी अजेश यादव ने बताया कि पार्टी बिहार में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए जनता से सीधा संपर्क स्थापित कर रही है। उनका कहना है कि आप बिहार की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और संगठन को और सशक्त करने पर ध्यान दे रही है। इसके अलावा, आप ने अगले दो सालों के लिए भी अपनी रणनीति तैयार कर ली है। खास तौर पर असम में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल पूरा दम ख़म लगाकर प्रचार करेंगे। इसके बाद 2027 में पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा और गुजरात में भी आप अपनी ताकत आजमाएगी।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli Restaurant: विराट कोहली के पब के खिलाफ केस दर्ज, लग सकता है भारी जुर्माना – जानिए क्या है वजह?

Spread the love

Related Posts

Bahragora : गुरु पूर्णिमा पर बहरागोड़ा के मंदिरों में भाजपा का दीपोत्सव, पुजारियों को किया सम्मानित

बहरागोड़ा : गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी बहरागोड़ा मंडल ने ‘समरस दीप अभियान’ के जरिए संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती समारोह की शानदार…

Spread the love

Ranchi : एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में आम के पौधे का किया गया रोपण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ की सह संयोजक डॉ.रानी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं कोअंगवस्त्र देकर सम्मान दिया रांची : प्रदेश झारखंड किसान मोर्चा के निर्देश पर पूर्वी विधानसभा के बारीडीह नवजीवन कॉम्प्लेक्स…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time