Deoghar: वैज्ञानिक पिता, मां गोल्ड मेडलिस्ट – बेटे ने JEE में रच दिया इतिहास

देवघर: देवघर के प्रतिभाशाली छात्र भव्यम शंकर ने जेईई एडवांस 2025 परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. भव्यम ने जनरल कैटेगरी में 2885वीं और आरक्षित कैटेगरी में 271वीं रैंक प्राप्त कर जिले और राज्य का नाम गौरवान्वित किया है. यह उपलब्धि भव्यम की अथक मेहनत, निरंतर अनुशासन और पारिवारिक समर्थन का सजीव उदाहरण है.

भव्यम के पिता रवि शंकर स्वयं एक प्रतिष्ठित आईआईटियन और सेवानिवृत्त मिसाइल वैज्ञानिक हैं. उन्होंने भव्यम को वैज्ञानिक सोच और अनुशासन का पाठ पढ़ाया. मां एकता रानी एक गोल्ड मेडलिस्ट हैं, जिनका शैक्षणिक मार्गदर्शन भव्यम के लिए प्रेरणास्रोत बना.

दादा-दादी विष्णु प्रसाद चौधरी एवं रुति देवी ने भव्यम को नैतिक मूल्यों और आत्मबल से सशक्त किया. इस संपूर्ण पारिवारिक सहयोग ने भव्यम के सपनों को दिशा दी.

अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए भव्यम ने कहा, “मेरे पिता की वैज्ञानिक दृष्टि और मां की शैक्षणिक प्रेरणा ने मुझे हमेशा आगे बढ़ने की ताकत दी. दादा-दादी का आशीर्वाद और शिक्षकों का मार्गदर्शन मेरे लिए अनमोल रहा. यह मेरे लिए एक सपने के साकार होने जैसा है.”

भव्यम ने दसवीं कक्षा की पढ़ाई आर मित्रा प्लस टू विद्यालय से की थी. उन्होंने 2025 की इंटर साइंस वार्षिक परीक्षा में डीएस प्लस टू स्कूल, रिखिया से 429 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया. उनकी यह शैक्षणिक यात्रा अब देश के किसी शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवेश के नए अवसरों की ओर अग्रसर है.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: दलित बच्चे की हत्या, पीड़ित परिवार से मिले झामुमो नेता, मंत्री ने फोन पर कही यह बात


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

Spread the love

Jamshedpur : राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

जमशेदपुर :  दो दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन-2026  का आयोजन 21 एवं 22 सितंबर 2026 को एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय, पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा माय भारत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time