देवघर: मधुपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए एक घायल यात्री की जान बचाई। यह घटना डाउन गंगा सागर एक्सप्रेस ट्रेन में घटी, जिसमें एक युवक प्लेटफॉर्म से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घटना के दौरान मधुपुर आरपीएफ पोस्ट में तैनात कांस्टेबल डीएल किस्कू प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ड्यूटी पर थे। उन्होंने देखा कि ट्रेन के सामान्य कोच से एक यात्री दर्द से कराहते हुए मदद की गुहार लगा रहा है। पूछने पर पता चला कि उस यात्री के घुटने में गहरी चोट आई है और खून बह रहा है, लेकिन आसपास के किसी यात्री ने उसकी सहायता नहीं की।
आरपीएफ ने तत्परता से पहुंचाया अस्पताल
कांस्टेबल डीएल किस्कू और आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर यू मंडल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्री को ट्रेन से उतारा और स्टेशन मास्टर को सूचित करने के बाद उसे मधुपुर रेलवे स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को देवघर सदर अस्पताल रेफर किया गया।
घायल यात्री का विवरण
घायल व्यक्ति की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई, जो बिहार के छपरा जिले के भड़हरिया गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि वह छपरा से कुमारधुबी जा रहा था और ट्रेन में भीड़ के कारण कोच के भीतर गर्मी से परेशान होकर फुटबोर्ड पर बैठ गया था। जब ट्रेन शंकरपुर स्टेशन पर प्रवेश कर रही थी, तभी उसका दाहिना पैर प्लेटफॉर्म से टकरा गया, जिससे उसका घुटना गंभीर रूप से घायल हो गया।
आरपीएफ द्वारा त्वरित कार्रवाई न की जाती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। घायल यात्री के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
इसे भी पढ़ें : Deoghar: रामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ से गूंजा श्रद्धा का स्वर, राम जन्म कथा से भक्त भाव-विभोर
There is no ads to display, Please add some


















































