Deoghar: ट्रेन में बैठा यात्री जख्मी, मदद की लगाता रहा गुहार, आरपीएफ ने मधुपुर में करवाया इलाज

 

देवघर: मधुपुर आरपीएफ ने ऑपरेशन सेवा के तहत डाउन गंगा सागर एकसप्रेस से एक जख्मी यात्री की सहायता की और उसका समुचित इलाज करवाया। मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त ट्रेन मधुपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची। इस दौरान ड्यूटी पर मधुपुर आरपीएफ पोस्ट के कांस्टेबल डीएल किस्कू प्लेटफॉर्म पर तैनात थे। उन्होंने देखा कि एक यात्री सामान्य कोच से मदद की गुहार लगा रहा है और दर्द से कराह रहा है। उक्त यात्री के घुटने में गहरा चोट लगा था और खून भी बह रहा था।

आरपीएफ ने उक्त व्यक्ति का इलाज करवाया

ट्रेन के किसी यात्री ने उक्त जख्मी यात्री की मदद नहीं की। तब कांस्टेबल डीएल किस्कू ने आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर यू मंडल की सहायता से जख्मी यात्री को ट्रेन से नीचे उतारा और इलाज के लिए स्टेशन मास्टर को सूचना देने के बाद मधुपुर रेलवे स्वास्थ्य उपकेंद्र ले गए। आरपीएफ ने उक्त व्यक्ति का इलाज करवाया। जिसके बाद यात्री की पहचान धीरज कुमार, ग्राम भड़हरिया, पोस्ट ऑफिस खैरा, जिला छपरा बिहार के रूप में हुई। जख्मी यात्री ने बताया कि छपरा से वलह कुमारधुबी तक वह समान्य कोच में सफर कर रहा था। कोट के भीतर काफी गर्मी थी, इसलिए वह यात्रा करते समय फुट बोर्ड पर बैठ गया। जब ट्रेन शंकरपुर स्टेशन में प्रवेश कर रही थ तो उसका पैर (दाहिना) प्लेटफॉर्म को छू गया, जिसके कारण घुटना जख्मी हो गया और खून निकलने लगा। यात्री बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। साथ ही आरपीएफ उसके परिजनों को भी सूचना दी।

इसे भी पढ़ें : Chandil : डायरिया के जद में आया लकड़ी गांव के तिलाईटांड टोला


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : झाड़ग्राम के सरकारी अस्पताल में दूर हुई 21 वर्षीय युवक की छह वर्ष पुरानी दृष्टि दोष की समस्या, डॉ. शांतनु पात्र ने किया सफल ऑपरेशन

    झाड़ग्राम : झाड़ग्राम  जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी एक उम्मीद जगाने वाली खबर सामने आई है। नयाग्राम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शांतनु पात्र ने…

    Spread the love

    Jhargram : जिला पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने शहर की दवा दुकानों और फार्मेसियों का किया संयुक्त निरीक्षण 

    झाड़ग्राम :  दवाओं की बिक्री और भंडारण में नियमों के अनुपालन की जांच को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को शहर की विभिन्न…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time