Jamshedpur: JCB की चपेट में आया बाइक सवार, हेलमेट भी न बचा सका जान

जमशेदपुर: शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खासमहल चार खंभा चौक पर मंगलवार दोपहर 1:45 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक जेसीबी ने गलत दिशा से आकर बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक नियमों के अनुसार सही दिशा में वाहन चला रहा था। तभी अचानक से जेसीबी गलत लेन से मुख्य सड़क पर चढ़ आई और युवक को रौंदते हुए निकल गई। बताया गया कि युवक का सिर जेसीबी के चक्के के नीचे आ गया। उसने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मृतक युवक की पहचान सुनिश्चित करने और उसके परिजनों को सूचित करने में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक युवक सिदगोड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

यह हादसा शहर में ट्रैफिक नियमों के पालन न करने और भारी वाहनों की मनमानी के कारण हो रही दुर्घटनाओं की एक और कड़ी बन गया है। खासतौर पर जेसीबी और भारी मशीनरी के संचालन में लापरवाही आम बात होती जा रही है, जो आम नागरिकों की जान के लिए खतरा बन चुकी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गलत दिशा से चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही को रोका जाए। साथ ही, सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: फुट बोर्ड पर बैठना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म से टकराया यात्री – RPF ने ऐसे बचाई जान

 

 

Spread the love

Related Posts

Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों…

Spread the love

Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time