Saraikela: गौरांगडीह में सखी वन स्टॉप सेंटर का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

 

सरायकेला : उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने समाहरणालय समीप स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर, गौरांगडीह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को महिलाओं एवं बच्चों की सहायता हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

रजिस्टरों की भी जांच

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने केस रजिस्टरों की भी जांच की, जिनमें सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा लाभार्थियों को दी गई विभिन्न सेवाओं जैसे चिकित्सा सहायता, काउंसलिंग एवं नि:शुल्क विधिक सहायता का विवरण दर्ज है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य एक ही छत के नीचे पीड़ित महिलाओं को समग्र सहायता उपलब्ध कराना है, जिसमें त्वरित राहत, परामर्श, पुनर्वास, सुरक्षा और विधिक सहयोग शामिल हैं।

जागरूक करने की आवश्यकता

अग्रवाल ने बताया कि घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, बाल शोषण अथवा किसी अन्य प्रकार की हिंसा की शिकार महिलाएं व बच्चे 24×7 संचालित हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन न केवल कानूनी परामर्श उपलब्ध कराती है, बल्कि चिकित्सा सुविधा, मानसिक परामर्श तथा अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने में भी सहायक है। उन्होंने आमजन को सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि जरूरतमंद महिलाएं समय पर इसका लाभ उठा सकें।

उपायुक्त नें किया पौधरोपण…

निरीक्षण उपरांत उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर परिसर में पौधरोपण कर जिलेवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं। उन्होंने कहा, “स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण अनिवार्य है। आइए हम सभी संकल्प लें — प्रकृति से प्रेम करें, पर्यावरण की रक्षा करें। एक वृक्ष लगाएं, जल बचाएं और धरती को हरा-भरा बनाएं।

इसे भी पढ़ें :Saraikela: विषैला पदार्थ खाने से हाथी की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time