Baharagora: दो बाइक की आपस में भिड़ंत, तीन लोग घायल

बहरागोड़ाः शुक्रवार को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एन एच 49 पर रांगड़ो पुलिया के समीप दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये. वहीं दुर्घटना के पश्चात स्थानीय लोगों ने त्वरित पहल करते हुए तीनों घायलों को निजी वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. जहां फिलहाल तीनों चिकित्साधीन है.

तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल

मिली जानकारी के अनुसार दो युवक अभिषेक कामिला (23) व मुकेश कामिला(17) एक मोटरसाइकिल पर सवार हो कर पेट्रोल पंप तेल भरने आ रहे थे. वहीं दूसरा व्यक्ति पथरी गांव निवासी शशांक बेरा (50) अपने घर से खंडामौदा की ओर जा रहे थे तभी दोनों बाइक असंतुलित होकर आपस में भीड़ जाने से तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल गए.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: रांची-टाटा हाइवे पर जिला खनन विभाग ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ चलाया छापामारी अभियान

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : बोड़ाम के मिर्जाडीह में देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

    जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह में सोमवार को ग्रामीणों की सतर्कता से एक युवक को देसी कट्टा के साथ पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार कपाली क्षेत्र निवासी…

    Spread the love

    Jamshedpur : कांग्रेस महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना व नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *