Saraikela: रांची-टाटा हाइवे पर जिला खनन विभाग ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ चलाया छापामारी अभियान

सरायकेला : जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार आज चौका तथा ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर अवैध बालू परिवहन से संबंधित प्राप्त शिकायतों के आलोक में जिला खनन विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

यह निरीक्षण विशेष रूप से रांची-टाटा हाईवे एवं पातकुम क्षेत्र में संचालित किया गया,जिसमें बालू खनिज का परिवहन कर रहे वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों के परिवहन संबंधी कागजातों की सत्यता एवं ओवरलोडिंग की स्थिति का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में किसी भी प्रकार का अवैध बालू परिवहन का मामला प्रकाश में नहीं आया।

जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि बालू खनन एवं परिवहन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही,भविष्य में भी इस प्रकार की औचक जांच नियमित रूप से जारी रहेंगी।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: राष्ट्रपति के लिए सज रहा देवघर सर्किट हाउस, 14 लाख होंगे खर्च

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं POSH ACT-2013 के तहत ICC में दर्ज करा सकती हैं शिकायत

    महिला समेत 10 से ज्यादा कर्मचारी वाले संस्थान में आंतरिक शिकायत कमिटी का गठन करना अनिवार्य कानून के प्रचार प्रसार के लिए अधिकार मित्र को किया गया प्रशिक्षित जमशेदपुर : …

    Spread the love

    Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को आजसू करेगी झारखंड सरकार का पुतला दहन

    जमशेदपुर : आजसू पार्टी जमशेदपुर ने झारखंड सरकार की कथित दमनकारी नीतियों, मौलिक अधिकारों के हनन तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को झारखंड सरकार का…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time